गोताखोरों को मिला दुर्लभ प्रजाति का रंगीन घोंघा, सिर्फ 2 सेमी है लंबाई
ब्रिटेन के स्किली द्वीप समूह के तट से कुछ दूरी पर एक दुर्लभ प्रकार का रंग-बिरंगा समुद्री घोंघा देखा गया है। गोताखोरों ने इसकी कई तस्वीरें खीचीं हैं। घोंघे की यह अनोखी प्रजाति लगभग दो सेमी लंबी है, जो इंसान की सबसे छोटी अंगुली के आकार से भी आधी है। इस घोंघे को 'बाबाकिना एनाडोनी'(Babakina anadoni) नाम से बुलाया जाता है। इस छोटे-से रंगीन घोंघे का ऊपरी हिस्सा देखने में ऐसा लगता है, मानों गहनों से लदा हो। ऊपर की ओर से यह बैंगनी, संतरी और पीले रंग से सजा हुआ है।
कॉर्नवाल वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के एक स्वयंसेवक समुद्री खोजकर्ता एलन मरे ने इस प्रजाति को तब खोजा, जब वह ट्रस्ट के नेशनल मरीन वीक में भाग लेने गए थे। नेशनल मरीन वीक, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट नामक संस्था का एक राष्ट्रव्यापी उत्सव है, जिसमें सभी समुद्री चीजों की खोज की जाती है। एलन मरे के मुताबिक, जब उन्होंने इस प्रजाति को देखा, तो जल्द उसे पहचान नहीं पाए। उन्होंने कहा, 'मैं बस इतना जानता था कि यह ऐसा कुछ नहीं था, जिसे मैंने पहले देखा या पहचाना था। और जब मैं नाव पर ऊपर आया तो वहां मौजूद बाकी गोताखोर भी उसे नहीं पहचान सके।
खोज को अविश्वसनीय बताया
ट्रस्ट ने कहा कि इसे केवल कुछ ही बार अन्य जगहों पर मुख्य रूप से स्पेन के पश्चिमी तट और अटलांटिक में दक्षिण से आगे देखा गया है। यह प्रजाति आमतौर पर स्पेन के पश्चिमी तट के आसपास गर्म समुद्री जल में पाई जाती है। इसलिए उत्तर की ओर इसकी मौजूदगी हैरान करती है। हो सकता है कि जलवायु परिवर्तन इसके लिए जिम्मेदार हो।
कॉर्नवाल वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के समुद्री संरक्षण अधिकारी मैट स्लेटर ने इस खोज को अविश्वसनीय बताया। उन्होंने कहा, समुद्र में अभी भी बहुत कुछ है। हम अपने समुद्री पर्यावरण के बारे में नहीं जानते हैं। हमारे समुद्री खोजकर्ता की रिकॉर्डिंग समुद्रों को समझने और बेहतर ढंग से संरक्षित करने में हमारी मदद करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।





सुंदर स्टोरी। अच्छी प्रस्तुति। शानदार जानकारी
जवाब देंहटाएंthank you
हटाएंअच्छी स्टोरी
जवाब देंहटाएंthank you
हटाएंThank you
जवाब देंहटाएंthank you
जवाब देंहटाएं