संदेश

Allen Exploration लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्पैनिश जहाज के मलबे से सोने-चांदी के सिक्के सहित मिले कई शाही आभूषण, देखें तस्वीरें

चित्र
गोताखोरों को 17वीं शताब्दी के एक पौराणिक जहाज के मलबे से शाही सामान का खजाना मिला है। इस जहाज का मलबा 350 वर्षों से बहामास के शार्क-संक्रमित पानी के नीचे छिपा हुआ है। यह एक स्पैनिश जहाज है जिसका नाम  Nuestra Señora de las Maravillas  (Our Lady of Wonders)  है।  शाही सामान और धन से लदा Nuestra Señora de las Maravillas  4 जनवरी  1656 में अपने फ्लैगशिप और एक चट्टान से टकराने के बाद तेजी से  उत्तरी बहामास में छोटे बहामा के किनारे  डूब गया था।  इस दौरान 600 लोगों की मौत हो गई थी। इस जहाज का मलबा लगभग 13 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। सोने-चांदी की जंजीरें मिला ये सामान जहाज के मलबे से सोने-चांदी के सिक्के, स्पेनिश जैतून के जार, कांच से निर्मित शराब की बोतल, चीनी मिट्टी के बरतन और सोने व लोहे की जंजीर सहित कई शाही संपत्ति है। साथ ही एक चांदी की तलवार का हैंडल भी मिला है।  1656 और 1990 के दशक की शुरुआत के बीच जहाज के अधिकांश खजाने को उबार लिया गया था।  लेकिन हाल के प्रयासों से आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके जहाज से कुछ कलाकृतियां प्राप्त हुईं,...