संदेश

विज्ञान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इंसानों को नया जीवन दे सकेंगे सुअर!

चित्र
दुनियाभर में लोग अंग प्रत्यारोपण के इंतजार में अपनी जिंदगी खो रहे हैं। अगर जीवों के अंग इंसानों में प्रत्यारोपित किए जाएं, तो लाखों लोगों को नया जीवन मिल सकता है। हाल ही में मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के चिकित्सकों ने इसे लेकर एक शोध किया है।  शोध में यह दर्शाया गया है कि सुअर के अंगों को इंसानों में प्रत्यारोपित करना संभव है। शोधकर्ताओं ने गंभीर रूप से एक बीमार व्यक्ति में सुअर का दिल प्रत्यारोपित कर उसे नई जिंदगी दी।  जीवों के अंग इंसानों में प्रत्यारोपित करने को चिकित्सीय भाषा में जेनोट्रांसप्लांट कहा जाता है।  अमेरिकी एफडीए ने चिकित्सकों से जेनोट्रांसप्लांट पर अभी और शोध करने के लिए कहा है, क्योंकि जेनोट्रांसप्लांट सफल होने के दो माह बाद उस व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके चलते जीवों के अंग इंसानों में सफलतापूर्वाक प्रत्यारोपित करने के लिए अधिक शोध की आवश्यकता जताई गई है।  नॉर्थ कैरोलिना के डरहम में स्थित ड्यूक यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के ट्रांसप्लांट सर्जन एलन किर्क ने कहा कि प्रत्यारोपण के आंकड़े  कुछ चयनति मरीजों में छ...