संदेश

1300ft structure लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चांद पर धरती की तरह ग्रेविटी संभव बनाएगा 'द ग्लास'

चित्र
नासा इस दशक के अंत तक इंसान को चांद पर वापस ले जाने की योजना बना रहा है। चांद पर बसने की अवधारणा को तेजी से गति मिल रही है। इस सिलसिले में   चांद पर स्थिरता बनाने के लिए वैज्ञानिक एक संरचना बनाने पर काम कर रहे हैं , जिसकी ऊंचाई लगभग 1300 फीट होगी। इस संरचना को ' द ग्लास ' नाम दिया गया है। इस संरचना को बनाने की नई   महत्वाकांक्षी योजना का खुलासा जापानी वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है। यह संरचना सामान्य गुरुत्वाकर्षण (ग्रेविटी) प्राप्त करने के लिए हर 20 सेकेंड में घूमेगी। इसका उद्देश्य कृत्रिम गुरुत्वाकर्षण उत्पन्न करना होगा , ताकि धरती की तरह चांद पर स्थिरता बनाई जा सके। क्योटो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं और टोक्यो की एक कंस्ट्रक्शन फर्म काजिमा कॉर्पोरेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संरचना बनाने के इस विचार को पेश किया।   क्योटो विश्वविद्यालय के एसआईसी ह्यूमन स्पेशियोलॉजी सेंटर के डायरेक्टर योसुके यामाशिकी ने कहा ने कहा कि अन्य देशों में इस तरह की कोई अंतरिक्ष विकास योजनाएं नहीं हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि मानव जाति बाहरी अंतरिक्ष में कई युगों से रह रही है लेकिन अब वो मंगल और ...