संदेश

travels 20 miles above Earth for $125000 per person लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

धरती से 20 मील ऊपर ले जाने वाला लग्जरी यान तैयार, कॉकटेल संग मिलेगा अंतरिक्ष यात्रा का लुत्फ, 900 टिकट बिकी

चित्र
दोस्तों, क्या आपने कभी बेहद ऊंचाई पर जाकर धरती का नजारा देखा है। शायद, कुछ लोगों ने हवाई यात्रा के दौरान धरती का अद्भुत नजारा जरूर देखा होगा। जब हम बहुत ऊपर से नीचे की ओर देखते हैं, तो सब कुछ कितना छोटा नजर आता है और धरती का मनमोहक दृश्य भी दिखता है। इसके साथ ही हवाई यात्रा के जरिए आप और हम आसमान की एक रोमांचक सैर भी करते हैं।  हालांकि, हवाई जहाज के जरिए आप धरती से 7 से 8 मील ऊपर ही जा सकते हैं। लेकिन अगर आप धरती से 20 मील (105600 फीट) ऊपर जाकर धरती का अद्भुत से भी अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं, तो 'स्पेसशिप नेपच्यून' आपका इंतजार कर रहा है। इस यान के जरिए आप अंतरिक्ष की सैर का लुत्फ उठा सकेंगे। जी हां दोस्तों, फ्लोरिडा की 'स्पेस पर्सपेक्टिव' नामक कंपनी ने अपने स्पेसशिप नेपच्यून का उद्घाटन कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इसके डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा चुका है। ये स्पेसशिप बेहद लग्जरी और गोलाकार पॉड जैसा है। इसमें ऐशोआराम से आप सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। यह आपको धरती से 20 मील ऊपर छह घंटे की यात्रा पर ले जाएगा। इस गोलाकार पॉड को आसमान में ले जाने का काम एक विशाल गुब्बारा क...