जल्द ही चांद पर चहलकदमी करेगी पहली महिला, नासा ने 9 एस्ट्रोनॉट की बनाई सूची, कोई एक रचेगी इतिहास

दोस्तों, चांद पर सबसे पहले कदम रखने वाले एस्ट्रोनॉट नील आर्मस्ट्रॉन्ग ( Neil Armstrong) का नाम तो आप सभी की जुबां पर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आर्मस्ट्रॉन्ग समेत अब तक कुल 12 पुरुष  चांद पर चहलकदमी कर चुके हैं। इनमें बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) दूसरे, पेटे कॉनराड (Pete Conrad) तीसरे, एलन बीन (Alan Bean) चौथे, एलन शेपर्ड (Alan Shepard) पांचवें, एडगर मिशेल (Edgar Mitchell) छठे, डेविड स्कॉट (David Scott) सातवें, जेम्स इरविन (James Irwin) आठवें, जॉन यंग (John Young) नौवें, चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke) 10वें, यूजीन सेरनन (Eugene Cernan) 11वें और हैरिसन श्मिट (Harrison Schmitt) 12वें एस्ट्रोनॉट थे।

हालांकि, अब अच्छी खबर यह है कि जल्द ही चांद की सतह पर कदम रखने के मामले में महिलाओं का नाम भी जुड़ने वाला है। जी हां, दोस्तों अब तक किसी भी महिला एस्ट्रोनॉट ने चांद पर चहलकदमी नहीं की है। लेकिन नासा जल्द ही चांद पर कदम रखने वाली पहली महिला को चुनने वाला है।

दोस्तों, आपको बता दें कि नासा ने इस दशक में अपने आर्टेमिस मून मिशन (Artemis moon missions) के लिए 18 एस्ट्रोनॉट को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें से नौ महिलाएं हैं। लेकिन नासा इन नौ महिलाओं में से किसी एक को जल्द ही चांद की सतह पर चहलकदमी करने वाली पहली महिला के रूप में चुनेगा।

ये हैं चुनी गईं 9 एस्ट्रोनॉट

इन नौ महिलाओं के नाम हैं - कायला बैरोन, क्रिस्टीना कोच, निकोल मान, ऐनी मैकक्लेन, जेसिका मीर, जैस्मीन मोघबेली, केट रुबिन्स, जेसिका वॉटकिन्स और स्टेफनी विल्सन। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन नौ में से पहली महिला कौन होगी, जो 2025 में चांद की सतह पर कदम रखकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराएगी।

नाम : कायला बैरोन, आयु: 34
जन्मस्थान : रिचलैंड, वाशिंगटन
अंतरिक्ष में बिताया गया समय: 176 दिन, 2 घंटे और 39 मिनट






नाम : स्टेफनी विल्सन, आयु: 55
जन्मस्थान : बोस्टन, मैसाचुसेट्स
अंतरिक्ष में बिताया गया समय: 42 दिन, 23 घंटे और 46 मिनट

नाम : क्रिस्टीना कोच, आयु: 43
जन्मस्थान : ग्रैंड रैपिड्स, मिशिगन
नाम : निकोल मान, आयु: 45
जन्मस्थान : पेटलुमा, कैलिफ़ोर्निया
अंतरिक्ष में बिताया गया समय: 0 दिन


नाम : ऐनी मैकक्लेन, आयु: 43
जन्मस्थान : स्पोकेन, वाशिंगटन
अंतरिक्ष में बिताया गया समय: 203 दिन, 15 घंटे और 16 मिनट


नाम : जेसिका मीर, आयु: 45
जन्मस्थान : कारिबू, मेन
अंतरिक्ष में बिताया गया समय: 204 दिन, 15 घंटे और 19 मिनट


नाम : जैस्मीन मोघबेली, आयु: 39
जन्मस्थान : बाल्डविन, न्यूयॉर्क
अंतरिक्ष में बिताया गया समय: 0 दिन

नाम : केट रुबिन्स, आयु: 43
जन्मस्थान : नापा, कैलिफोर्निया
अंतरिक्ष में बिताया गया समय: 300 दिन, 1 घंटा और 31 मिनट


नाम : जेसिका वॉटकिन्स, आयु: 34
जन्मस्थान :लाफायेट, कोलोराडो
अंतरिक्ष में बिताया गया समय: वर्तमान में अंतरिक्ष में!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रूस क्यों छोड़ रहा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का साथ, जानें हकीकत

धरती से 20 मील ऊपर ले जाने वाला लग्जरी यान तैयार, कॉकटेल संग मिलेगा अंतरिक्ष यात्रा का लुत्फ, 900 टिकट बिकी

गोताखोरों को मिला दुर्लभ प्रजाति का रंगीन घोंघा, सिर्फ 2 सेमी है लंबाई