स्पैनिश जहाज के मलबे से सोने-चांदी के सिक्के सहित मिले कई शाही आभूषण, देखें तस्वीरें
गोताखोरों को 17वीं शताब्दी के एक पौराणिक जहाज के मलबे से शाही सामान का खजाना मिला है। इस जहाज का मलबा 350 वर्षों से बहामास के शार्क-संक्रमित पानी के नीचे छिपा हुआ है। यह एक स्पैनिश जहाज है जिसका नाम Nuestra Señora de las Maravillas (Our Lady of Wonders) है। शाही सामान और धन से लदा Nuestra Señora de las Maravillas 4 जनवरी 1656 में अपने फ्लैगशिप और एक चट्टान से टकराने के बाद तेजी से उत्तरी बहामास में छोटे बहामा के किनारे डूब गया था। इस दौरान 600 लोगों की मौत हो गई थी। इस जहाज का मलबा लगभग 13 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है।
![]() |
| सोने-चांदी की जंजीरें |
मिला ये सामान
जहाज के मलबे से सोने-चांदी के सिक्के, स्पेनिश जैतून के जार, कांच से निर्मित शराब की बोतल, चीनी मिट्टी के बरतन और सोने व लोहे की जंजीर सहित कई शाही संपत्ति है। साथ ही एक चांदी की तलवार का हैंडल भी मिला है। 1656 और 1990 के दशक की शुरुआत के बीच जहाज के अधिकांश खजाने को उबार लिया गया था। लेकिन हाल के प्रयासों से आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके जहाज से कुछ कलाकृतियां प्राप्त हुईं, जिनको जहाज के डूबने के बाद से कभी छुआ ही नहीं गया।
सोने की तीन जंजीरें भी बचाई गईं। साथ ही सैंटियागों के सदस्यों द्वारा पहने गए चार पेंडेंट भी सुरक्षित किए गए। जहाज में लदा कुछ सामान प्रतिबंधित था, जो स्पैनिश व्यापारियों और अधिकारियों को गैर-कानूनी तरीके से घूस देने के लिए रखा था। 36 तोपों से लैस रहने वाला दो मंजिला यह स्पैनिश जहाज युद्ध में काम आता था। लेकिन बाद इसे व्यापार के लिए प्रयोग किया जाने लगा।
![]() |
| कांच से निर्मित शराब की बोतल |
![]() |
| चांदी की तलवार का हैंडल |
विशेषज्ञों का कहना है कि ये सभी खोज दुनिया के तीन मिलियन जलपोतों में अद्वितीय हैं और इनको अगले सप्ताह पहली बार बहामास के एक नए संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। Allen Exploration के फाउंडर कार्ल एलन ने कहा, The Maravillas बहामास के समुद्री इतिहास का एक प्रतिष्ठित हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि इस खारे पानी में ये छोटे पेंडेंट कैसे बच गए, और हम उनको खोजने में किस तरह कामयाब रहे, यह The Maravillas का चमत्कार है।
![]() |
| 1647 में Nuestra Señora de las Maravillas (Our Lady of Wonders) का बनाया गया चित्र। |





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें