संदेश

अगस्त, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोताखोरों को मिला दुर्लभ प्रजाति का रंगीन घोंघा, सिर्फ 2 सेमी है लंबाई

चित्र
ब्रिटेन के स्किली द्वीप समूह के तट से कुछ दूरी पर एक दुर्लभ प्रकार का रंग-बिरंगा समुद्री घोंघा देखा गया है। गोताखोरों ने इसकी कई तस्वीरें खीचीं हैं। घोंघे की यह अनोखी प्रजाति लगभग दो सेमी लंबी है, जो इंसान की सबसे छोटी अंगुली के आकार से भी आधी है। इस घोंघे को 'बाबाकिना एनाडोनी'(Babakina anadoni) नाम से बुलाया जाता है। इस छोटे-से रंगीन घोंघे का ऊपरी हिस्सा देखने में ऐसा लगता है, मानों गहनों से लदा हो। ऊपर की ओर से यह बैंगनी, संतरी और पीले रंग से सजा हुआ है। 

जल्द ही चांद पर चहलकदमी करेगी पहली महिला, नासा ने 9 एस्ट्रोनॉट की बनाई सूची, कोई एक रचेगी इतिहास

चित्र
दोस्तों,  चांद पर सबसे पहले कदम रखने वाले एस्ट्रोनॉट नील आर्मस्ट्रॉन्ग (  Neil Armstrong)  का नाम तो आप सभी की जुबां पर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि  आर्मस्ट्रॉन्ग  समेत  अब तक कुल 12 पुरुष  चांद पर चहलकदमी कर चुके हैं। इनमें  बज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) दूसरे,  पेटे कॉनराड (Pete Conrad) तीसरे,  एलन बीन (Alan Bean) चौथे,  एलन शेपर्ड (Alan Shepard)  पांचवें,  एडगर मिशेल (Edgar Mitchell) छठे,  डेविड स्कॉट (David Scott)  सातवें,  जेम्स इरविन (James Irwin)  आठवें,  जॉन यंग (John Young)  नौवें,  चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke)  10वें,  यूजीन सेरनन (Eugene Cernan) 11वें और  हैरिसन श्मिट (Harrison Schmitt)  12वें एस्ट्रोनॉट थे। हालांकि, अब अच्छी खबर यह है कि जल्द ही चांद की सतह पर कदम रखने के मामले में महिलाओं का नाम भी जुड़ने वाला है। जी हां, दोस्तों अब तक किसी भी महिला एस्ट्रोनॉट ने चांद पर चहलकदमी नहीं की है। लेकिन  नासा जल्द ही चांद पर कदम रखने वाली पहली महिला को चुनने ...

स्पैनिश जहाज के मलबे से सोने-चांदी के सिक्के सहित मिले कई शाही आभूषण, देखें तस्वीरें

चित्र
गोताखोरों को 17वीं शताब्दी के एक पौराणिक जहाज के मलबे से शाही सामान का खजाना मिला है। इस जहाज का मलबा 350 वर्षों से बहामास के शार्क-संक्रमित पानी के नीचे छिपा हुआ है। यह एक स्पैनिश जहाज है जिसका नाम  Nuestra Señora de las Maravillas  (Our Lady of Wonders)  है।  शाही सामान और धन से लदा Nuestra Señora de las Maravillas  4 जनवरी  1656 में अपने फ्लैगशिप और एक चट्टान से टकराने के बाद तेजी से  उत्तरी बहामास में छोटे बहामा के किनारे  डूब गया था।  इस दौरान 600 लोगों की मौत हो गई थी। इस जहाज का मलबा लगभग 13 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। सोने-चांदी की जंजीरें मिला ये सामान जहाज के मलबे से सोने-चांदी के सिक्के, स्पेनिश जैतून के जार, कांच से निर्मित शराब की बोतल, चीनी मिट्टी के बरतन और सोने व लोहे की जंजीर सहित कई शाही संपत्ति है। साथ ही एक चांदी की तलवार का हैंडल भी मिला है।  1656 और 1990 के दशक की शुरुआत के बीच जहाज के अधिकांश खजाने को उबार लिया गया था।  लेकिन हाल के प्रयासों से आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके जहाज से कुछ कलाकृतियां प्राप्त हुईं,...

बालों को उगाने में मदद करेगा यह प्रोटीन, गंजेपन से मिलेगा छुटकारा!

चित्र
दोस्तों, आपने उजड़ा चमन और बाला मूवी तो देखी ही होगी। दोनों ही फिल्में गंजेपन से जूझ रहे व्यक्ति की स्थिति को दर्शाती हैं। भले ही ये फिल्म उन लोगों के लिए कॉमेडी से भरपूर है, जिनके सिर पर भरे-पूरे बाल हैं। लेकिन जो लोग असल में गंजेपन को झेल रहे हैं, वे बालों को पाने के लिए क्या-क्या नहीं करते, ये हकीकत तो सिर्फ वही जानते हैं। कुछ लोग बाल उगाने वाला तेल लगाते हैं, तो कुछ घरेलु नुस्खे अपनाते हैं। वहीं कुछ लोग दवाइयों का, तो कुछ हेयर ग्रोथ वाला शैंपू इस्तेमाल कर बस जल्द से जल्द अपने बाल वापस पाना चाहते हैं। गंजापन खासकर, युवाओं के लिए बड़ा ही तकलीफदेह होता है। सिर पर बाल न होने के चलते एक तो लोग उनको टकला, गंजा, उजड़ा चमन जैसे नामों से चिढ़ाते हैं, दूसरा उनको शादी के लिए पार्टनर न मिलने में भी परेशानी आती है। खैर, गंजे लोगों के लिए वैज्ञानिकों ने एक ऐसे प्रोटीन की खोज की है, जो हेयर फॉलिकल को नष्ट होने से रोकता है। हेयर फॉलिकल, सिर की त्वचा पर छोटे-छोटे छिद्रों को कहा जाता है, जहां से बाल विकसित होते हैं। वैज्ञानिकों के नए शोध के मुताबिक, यह प्रोटीन बालों को फिर से विकसित करने की...